भारतीय जनता पार्टी ने अपने संसदीय बोर्ड अध्यक्ष का चुनाव कर लिया है। भाजपा के नए संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अमित शाह होंगे। संसदीय बोर्ड में सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वैंकेया नायडू, अनंत कुमार, नितिन गडकरी बने रहेंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा को संसदीय बोर्ड में नए सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। गौरतलब है कि अमित शाह ही भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
वहीं पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी को संसदीय बोर्ड में जगह नहीं मिली है। इन दोनों वरिष्ठों को नए बनाए गए मार्गदर्शक मंडल का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
पहले थावर सिंह गहलोत और अनंत कुमार को संसदीय बोर्ड से बाहर निकालने की बाते सामने आ रही थी। पर दोनों को ही संसदीय बोर्ड में जगह बरकरार रखी गई है।
संघ का रिटायरमेंट प्लान किया लागू
जानकारों का मानना है कि लालकृष्ण्ा आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को संघ के रिटायरमेंट प्लान के तहत ही संसदीय बोर्ड में जगह नहीं दी गई है।
संघ के प्लान के तहत 75 साल के लोगों को न तो कोई मंत्री का पद दिया जाए और न ही संसदीय बोर्ड भी जगह दी जाए।
पाटी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संसदीय बोर्ड में एक युवा टीम चाहते थे। सूत्रों के मुताबिक इन्हीं सब को ध्यान में रखकर नई टीम को बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने पांच सदस्यीय मागदर्शक मंडल बनाया है। भाजपा के मागदर्शक मंडल में नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह इसके सदस्य होंगे।
भाजपा ने अपने केंद्रीय संसदीय बोर्ड की घोषणा कर दी है। इस केंद्रीय बोर्ड में 12 सदस्य हैं। इन सदस्यों में अमित शाह (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, एम. वैंकेया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावरचंद गेहलोत, शिवराज सिंह चौहान, जगत प्रकाश नड्डा, रामलाल है।
वहीं भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में अमित शाह (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, एम. वैंकेया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावरचंद गेहलोत, शिवराज सिंह चौहान, जगत प्रकाश नड्डा, रामलाल, जुएल ओराम, शाहनवाज हुसैन, विजया रहाटकर (पदेन) हैं।
भाजपा मार्गदर्शक मण्डल में अटल बिहारी वाजपेयी, नरेन्द्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह का नाम शामिल है।