विश्व के चुनिंदा अजूबों में से एक मिस्र के पिरामिड पर एक फिल्म की शूटिंग ने जांच अधिकारियों को परेशानी में डाल दिया है। एक पोर्न स्टार ने दावा किया है कि उसने मिस्र के पिरामिड पर यात्रा के दौरान एक ग्राफिक फिल्म में काम किया है।
पोर्न स्टार के दावे बाद ही जांच अधिकारी मामले की खोजबीन में जुट गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग के कुछ हिस्से को एक राष्ट्रीय चैनल पर भी दिखाया गया जिसके बाद से ही लोगों में रोष है। इस वीडियों में एक पोर्न स्टार यहां के अलग अलग स्थानों पर अंग प्रदर्शन करती हुई दिख रही है।
दिखाए गए वीडियों में शूटिंग के बारे में दावा करने वाली पॉर्न स्टर पीले रंग का टॉप और तंग डेनिम जींस पहने हुए दिखाई गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि इस पॉर्न स्टार ने अपनी यात्रा के दौरान कई बार अलग अलग स्थानों पर अपने क्लीवेज का प्रदर्शन किया है।
गौरतलब है कि मिस्र के पिरामि़ड एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां हर साल लाखों पर्यटक सैरसपाटे और मनोरंजन के लिए आते हैं।