फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया की खुदकुशी से सदमे में बॉलीवुड

Tue, 04 Jun 2013 01:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने मुंबई में जूहू स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन


उनकी खुदकुशी की वजह साफ नहीं है, पुलिस उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जिया का शव सोमवार को जुहू स्थित सागर तंरग अपार्टमेंट में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। अपार्टमेंट में वे अपनी मां राबिया खान के साथ रहती थीं।

जिया खान की खुदकुशी की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। जिया को जानने वाले ये भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि वो ऐसा कदम उठा सकती है।


जिया खान का फिल्मी सफर

उनके शव को कॉर्नर कोर्ट कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

जिया खान को नफीसा खान के नाम से भी जाना जाता रहा है। बॉलीवुड में जिया ने अपने करियर की शुरुआत 'निःशब्द' से की। फिल्म में अमिताभ बच्चन जिया के हीरो थे। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद जिया ने आमिर खान अभिनीत ब्लॉकबस्टर मूवी 'गजनी' में काम किया। इस फिल्म में जिया के काम को बेहद सराहा गया। इसके बाद वह साजिद खान निर्देशित 'हाउसफुल' में भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें