फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता मिथुन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mon, 14 Jul 2014 11:43 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शारदा चिट फंड घोटाले में फिल्म अभिनेता और राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती से भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शारदा के लिए किए गए प्रचार का हिस्सा होने के चलते मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ की जा सकती है।

घोटाले की जांच कर रही सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि इस चिट फंड योजना से जुड़े तमाम लोगों और निवेशकों से पूछताछ की जा चुकी है और एजेंसी व्यवस्थित ढंग से मामले से जुड़े अन्य पक्षों से भी पूछताछ करेगी।

शारदा के ब्रांड अंबेसडर थे मिथुन

संस्था के लिए प्रमोशनल प्रचार करने की वजह से मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ होगी, हालांकि अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि सीबीआई ने उनको बयान देने के लिए कब बुलाएगी।

चक्रवर्ती ने इस मामले में प्रतिक्रिया जानने के लिए किए गए एसएमएस का कोई जवाब नहीं दिया। सीबीआई के मुताबिक उनसे पूछताछ करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि वह शारदा के ब्रांड अंबेसडर थे।

कहा जा रहा है कि एजेंसी शारदा के काम करने के तरीके और पैसों के लेन-देन की प्रक्रिया को समझने के लिए तृणमूल सांसद से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

प्रचार के बदले मिले थे करोडो़ रुपए

हालांकि सीबीआई के अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि अभिनेता के खिलाफ इस मामले में कुछ भी गलत करने का आरोप नहीं है।

सिर्फ संस्था से जुड़े होने और एक गवाह के नाते उनका बयान दर्ज किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार शारदा के लिए प्रचार करने के एवज में मिथुन चक्रवर्ती को करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया था, जिस पर सीबीआई की नजर है।

इसलिए एजेंसी ने शारदा के पैसे खर्च करने और उसकी आय के बारे में समझने के लिए तृणमूल सांसद का बयान दर्ज करने का फैसला लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें