फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कीड़े मकोड़े' वाले ट्वीट के बाद अनुपम खेर हुए ट्रेंड, छिड़ी बहस

Mon, 30 May 2016 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'घरों में पेस्ट कंट्रोल होता है तो कॉक्रोच, कीड़े मकोड़े इत्यादि बाहर निकलते है। घर साफ़ होता है। वैसे ही आजकल देश का पेस्ट कंट्रोल चल रहा है।' अभिनेता अनुपम खेर के इस ट्वीट के बाद ट्वीटर पर वो ट्रेंड करने लगे।
विज्ञापन


उनके इस ट्वीट के बाद पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने जवाब में कहा कि 'शानदार सर, आप एक हिन्दी फिल्म के डॉयलॉग की तरह बोल रहे हैं। मजा आया?'

जिसके बाद उनके इस ट्वीट के जवाब में खेर ने कहा कि 'कम से कम मैं अपने पेशे के प्रति ईमानदार हूं। मैं इस बात की आशा करता हूं कि काश आपके बारे में भी यह बात कह सकता। मजा आया?'


इसके बाद अनुपम के ट्वीट पर यूजर अभिषेक ने लिखा कि 'आपका ये ट्वीट फ़िल्म #Wednesday के कॉक्रोच वाले डॉयलॉग से प्रेरित मालूम पड़ता है।'

जिसे रिट्वीट करते हुए अनुपम ने लिखा कि 'हां। पर कुछ लोग उसमें भी अपने मतलब का मतलब ढूँढ लेते है। बिचारे मजबूर है। लाचार है।'

इन सबके बाद पत्रकार राजदीप ने ट्वीट किया कि 'मजा आया सर! अभिव्यक्ति की आजादी ही आप जैसे बड़े सितारे को इस बात की छूट देती है कि आप लोगों को कीड़े, मकोड़े कह सकें।'
विज्ञापन


उनके इस ट्वीट पर अनुपम ने जवाब दिया कि 'आप चीजों को तोड़ने-मरोड़ने में काफी माहिर हैं। क्या आपको वाकई लगता है कि भारत की बर्बादी जैसे नारे लगाना अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है?'

जिसके जवाब में पत्रकार सरदेसाई ने कहा कि 'और वो लोग जो मुझे दिन रात गाली देते रहते, इस संबंध में मैं वही कहूंगा जो मुझसे मेरे दादा जी ने कहा था, कुत्रा भुक्तो , राजा एकतो'।

इसके जवाब में खेर ने लिखा कि 'आप लोगों की तुलना कुत्तों से कर रहे हैं। क्या आपका यह डॉयलॉग आपकी अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकारी है? जानी! जिनके खुद के महल शीशे के...'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें