फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना ने 9 लाख से ज्यादा में बेच दी 8 साल पुरानी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना हजारे की पुरानी स्कॉर्पियो भी 9.11 लाख रुपये में बिकी है।
विज्ञापन


रविवार को अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धी में लगी बोली में प्रवीण उर्फ अतुल लोखंडे ने यह कीमत चुकाई।

अन्ना के लिए नई इनोवा कार खरीदी जा सकती है। अन्ना की यह आठ साल पुरानी गाड़ी उनके कई आंदोलनों की गवाह रह चुकी है।

जन लोकपाल अभियान के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी इसी गाड़ी में जगह-जगह घूमे थे।
विज्ञापन

अन्ना के लिए खरीदी जा सकती है नई इनोवा

महाराष्ट्र में 2007 और 2009 में भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान भी यह गाड़ी अन्ना के साथ रही थी।

हाल के दिनों में अन्ना की पीठ दर्द की समस्या को देखते हुए उनके लिए नई गाड़ी की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसीलिए यह नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई थी।

अन्ना के सहयोगी दत्ता अवारी ने बताया कि नीलामी में 14 लोगों ने भाग लिया था। सबसे अधिक बोली लगाने वाले अतुल अन्ना की गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वह रालेगण गांव के स्कूल के पुराने छात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें