फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब से जलाने पर सात साल की कैद

Wed, 01 Jul 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला और उसके बच्चे को तेजाब से जलाने के आरोपी को अदालत ने सात वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा का आदेश एसीजेएम रेशमा परवीन ने सुनाया। कोर्ट ने पीड़ित महिला को 25 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार कौंधियारा के अकोढ़ा निवासी राजकुमार ने 25 जुलाई 2007 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उस दिन शाम करीब सात बजे उसकी पत्नी आरती अपने चार वर्ष के बच्चे को लेकर खेत की ओर गई थी।
सड़क के पास पहुंची एक व्यक्ति सिर ढककर आया और आरती तथा उसके बच्चे पर तेजाब फेंक कर भाग गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस ने जांच के बाद अभियुक्त प्रदीप सोनी निवासी इंद्रा नगर करारी को गिरफ्तार किया। अभियोजन ने कुल पांच गवाह पेश किए। कोर्ट ने प्रदीप को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें