आसाराम के खिलाफ बलात्कार के मामले में गवाह रहे एक शख्स पर रविवार को दो अज्ञात लोगों ने तेजाब से हमला किया। आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ बलात्कार के मामले के गवाहों पर तेजाब से हमला करने का यह तीसरा मामला है।
डीसीपी शोभा भुतड़ा ने बताया कि आसाराम के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले के गवाह रहे एक शख्स पर रविवार को वेसू इलाके में हमला किया गया। हमले के शिकार शख्स की पहचान दिनेश भावचंदानी के तौर पर हुई है।
उसने मामले में आसाराम के खिलाफ बयान दिया था।