फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में नाबालिग से गैंग रेप, आरोपी फरार

Mon, 22 Oct 2012 12:02 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार अरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शहर के अकरडिया खेडा़ इलाके में रविवार रात को जितेंद्र, मदन और प्रमोद नामक तीन युवकों ने 14 साल की लड़की के साथ गैंग रेप किया। घटना के बाद से तीनों युवक फरार हैं। पीड़ित लड़की के परिजनों ने सोमवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें