फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हाईवे पर हुआ भयानक हादसा, आठ की मौत

Sat, 22 Mar 2014 10:25 PM IST
अश्विन अघोर/मुंबई से बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रसायन से भरे टैंकर में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन ज़ख़्मी लोगों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना में मरने वालों की संख्या बढने की आशंका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से मुंबई आ रहा रसायन से भरा एक टैंकर शनिवार दोपहर क़रीब ढाई बजे उसमें अचानक आग लग गई।

जब डहानू तहसील के कासा गांव के पास से गुज़रा, तभी मोड़ पर चालक ने टैंकर पर निंयंत्रण खो दिया। नियंत्रण खोने के कारण टैंकर पलट गया और कुछ दूरी तक घिसटता हुआ गया। घिसटने के कारण रसायन टैंकर में विस्फोट हुआ और आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि आसपास खड़े आठ वाहन आग की चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

राहत कार्य हुआ शुरू लेकिन यातायात जाम

आग में 13 लोग झुलस गए, जिनमें से छह की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कासा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आग लगते ही मौक़े पर हज़ारों लोग जमा हो गए और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और स्थिति पर काबू कर लिया।टैंकर में लगी आग की वजह से मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के दोनों ओर यातायात बंद करना पड़ा।

इसके चलते कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लग गई।

विज्ञापन

शिनाख्त करनी हो रही है मुश्किल

टैंकर और आसपास की आठ गाड़ियों में दो ऑटो रिक्शा, एक जीप, एक वैन, एक क्रेन और एक मोटरसाईकिल जल गए। मरने वालों में से चार लोग इन गाड़ियों से सफ़र कर रहे थे और तीन लोग टैंकर में सवार थे। शव इतनी बुरी तरह से झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। इस घटना में पुलिस हवालदार भूषण संखे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कासा पुलिस थाना प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक रवि मगर के अनुसार, “टैंकर में लगी आग जब आसपास के इलाक़ों में फैली, तो भूषण संखे ने देखा कि दो छोटी बच्चियां भी आग की चपेट में आ रही हैं। यह देखकर अपनी जान की परवाह किए बगैर वे आग में कूद गए और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।

मगर इस प्रयास में वह खुद बुरी तरह झुलस गए। उन्हें मुंबई के मुलुंड स्थित वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती किया है।”उन्होंने आगे बताया कि टैंकर में लगी आग पास ही मौजूद होटल अप्सरा तक फैल गई, जिसके कारण होटल को भी नुक़सान हुआ है। घायलों को कासा तथा ठाणे के सरकारी अस्पतालों में भर्ती किया गया है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें