फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोटेंसी टेस्ट में क्या-क्या हुआ आसाराम के साथ?

Tue, 03 Sep 2013 01:48 PM IST
जोधपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण के आरापों में फंसे 72 वर्षीय आसाराम बापू ने तीन डॉक्टरों की उस टीम को हैरान कर दिया, जिस पर आध्यात्मिक गुरु के पौरुषत्व की जांच करने का जिम्मा था।
विज्ञापन


रविवार को हुए पोटेंसी टेस्ट का ब्योरा जानने वाले सूत्रों का कहना है कि 16 साल की लड़की से यौन शोषण के आरोपी आसाराम का जब टेस्ट हुआ, तो वह पहले चरण में ही पॉजिटिव पाए गए।

यानी शारीरिक जांच में यह साबित हो गया कि वह यौन रूप से सक्षम हैं।

पढ़ें:- EXCLUSIVE: पहली बार मां ने बयां की आसाराम की करतूत

टीओआई की खबर के मुताबिक आसाराम ने शुरुआत में इस टेस्ट से इनकार किया था, लेकिन बाद में राजी हो गए। उन्होंने कहा, "शरीर नश्वर है, इसलिए डॉक्टर जो चाहें, उसके साथ कर सकते हैं।"
विज्ञापन


एक डॉक्टर ने बताया कि पोटेंसी टेस्ट कई चरण में होता है। उन्होंने बताया, "एक में छुअन के जरिए निजी अंगों में सिरहन पैदा करने की कोशिश की जाती है और दूसरे में पपावरिन जैसी दवा देकर ऐसा किया जाता है।"

तस्वीरें में देखिए: जेल जाकर अपवित्र हो गए आसाराम
आसाराम के मामले में छूने भर से इरक्शन हो गया और यह साबित हुआ कि वह सक्षम हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें किसी दवा की जरूरत नहीं पड़ी।

कानूनी विकल्प चुने बिना आसाराम का इस टेस्ट के लिए तैयार हो जाना डॉक्टर और पुलिस, दोनों के लिए हैरानी का विषय बना, क्योंकि वह चाहते, तो इस टेस्ट से इनकार कर सकते थे।

पढ़ें:- जेल में करवटें बदलकर बीती आसाराम की पहली रात

शुरुआत में आसाराम ने हिचकिचाहट जताई और सवाल किया कि वे लोग इतना 'अपवित्र' काम कैसे कर रहे हैं। लेकिन पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों के कहने के बाद वह राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें