फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'होस्टल वार्डन से थे आसाराम के जिस्मानी रिश्ते'

Thu, 05 Sep 2013 01:09 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल तक अपने प्रवचन के बूते आम लोगों को अध्यात्म की राह दिखाने वाले आसाराम बापू जेल में बंद हैं और उनका सेवादार पुलिस को ऐसी-ऐसी जानकारी दे रहा है कि भरोसा करना मुश्किल है।
विज्ञापन


एक ऐसे ही चौंकाने वाले खुलासे में शिवा ने बताया है कि आसाराम बापू के मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित होस्टल की वार्डन शिल्पी से जिस्मानी ताल्लुकात रहे हैं।

नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोपी आसाराम फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एक अखबार के मुताबिक शिवा ने बताया है कि आसाराम ने कथित तौर पर शिल्पी को दो फ्लैट तोहफे में दिए थे। इनमें से एक दिल्ली में है और दूसरा अहमदाबाद में।
विज्ञापन


पढ़ें:- 'ध्यान की कुटिया' में महिलाओं संग आसाराम का एकांतवास

बीते कुछ दिन से पुलिस हिरासत में बंद शिवा ने जांच करने वाले अधिकारियों को बताया है कि शिल्पी आसाराम के पास नियमित रूप ये लड़कियां और महिलाएं भेजा करती थी।

उसने बताया कि शिल्पी और होस्टल के अटेंडेंट केशव ने नाबालिग लड़की के मां-बाप को डराया था कि उस पर किसी बुरी आत्मा का साया है और इलाज के लिए उसे बाबा आसाराम के आश्रम में ले जाना होगा।

पढ़ें:- खुलासा: बेटी को हमेशा अपने पास रखना चाहते थे आसाराम

शिवा उस कमरे के बाहर मौजूद था, जहां लड़की से यौन शोषण हुआ। शिल्पी फिलहाल फरार है। अपने बयान में लड़की ने इल्जाम लगाया है कि आसाराम ने उसके कमरे में दाखिल होने के बाद लाइट बंद कर दी।
विज्ञापन


उसे गलत जगह छुआ और चूमा भी। इसके अलावा उससे ओरल सेक्स करने को भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें