आरुषि-हेमराज मर्डर केस में जेल में बंद नूपुर तलवार को गाजियाबाद के डासना जेल से सोमवार शाम तक छोड़े जाने की उम्मीद है। अदालत ने नूपुर को दो लाख रुपये के निजी मुचलके के अलावा दो-दो लाख के जमानती बांड भरने के निर्देश दिए थे। वहीं इस मामले में एक प्रमुख गवाह की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल 20 सितंबर की रात गाजियाबाद में एक बेकाबू ट्रक ने सात पुलिसकर्मियों को रौंद दिया था। इसमें सब इंसपेक्टर जगबीर सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
जगबीर सिंह आरुषि हेमराज मर्डर केस में गवाह थे। जगबीर सिंह यूपी पुलिस की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने इस हत्याकांड की शुरुआती जांच की थी।