फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि-हेमराज मर्डर केस : अगली सुनवाई 3 को

Sat, 24 Nov 2012 11:02 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरुषि-हेमराज मर्डर केस में डिफेंस की ओर से दी गई अर्जियों पर बृहस्पतिवार को हुई बहस के बाद शनिवार तक फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। लेकिन शनिवार को भी फैसला नहीं सुनाया गया।
विज्ञापन


विशेष सीबीआई कोर्ट ने इस केस में अगली तारीख 3 दिसंबर नियत की है। उधर, सीबीआई कोर्ट में तलवार दंपति हाजिर नहीं हुए, उनके वकील ने उनकी हाजिरी माफी की दरखास्त कोर्ट में दी। डिफेंस के एडवोकेट मनोज शिशौदिया ने बताया कि उन्होंने केस से संबंधित कुछ दस्तावेज रिकार्ड पर लाने के लिए अर्जी दी थी।

सीबीआई लोक अभियोजक बीके सिंह ने इसके विरोध में कहा था कि कोर्ट में कार्यवाही की इस स्टेज पर डिफेंस अर्जी नहीं दे सकता। दोनों पक्षों की बहस के बाद न्यायाधीश ने फैसले के लिए 24 नवंबर की तारीख निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें