फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या महाराष्ट्र में भी चुनाव नहीं लड़ेगी AAP?

Sat, 26 Jul 2014 08:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पीछे हटने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) महाराष्ट्र का रण भी छोड़ सकती है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 'आप' के कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव न लड़ें। प्रदेश की राज्य स्तरीय समिति ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट दिल्ली भेजी है और अब केंद्रीय टीम के फैसले का इंतजार कर रही है।

लोकसभा चुनाव में 'आप' को महाराष्ट्र में सिर्फ 2.2 फीसदी मत हासिल हुए हैं जबकि सभी 48 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए थे। इससे 'आप' के कार्यकर्ताओं को लगता है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी यही हालत होगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

'केंद्रीय टीम लेगी आखिरी फैसला'

इसके मद्देनजर महाराष्ट्र में पार्टी के स्थायी कार्यकर्ताओं का मानना है कि विधानसभा चुनाव लड़ने के बजाए संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

हालांकि महाराष्ट्र 'आप' की संयोजक अंजलि दमानिया ने कहा कि जब तक केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश नहीं आता तब तक हम कोई फैसला नहीं ले सकते।

उन्होंने अमर उजाला से कहा, "रविवार तक हमारे पास सूचना आएगी। उसके बाद ही विधानसभा चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का निर्णय लिया जाएगा।"

दमानिया ने केंद्रीय समिति को भेजी गई रिपोर्ट में कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार या जीत का राष्ट्रीय असर होगा। इसलिए इस पर जल्द निर्णय लिया जाए। आगामी अक्तूबर महीने में हरियाणा के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव होने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें