फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सदन में ब्लू फिल्म देखने वाले सीख न दें'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद बड़े नेताओं के कहना है कि पार्टी और कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। केजरीवाल का समर्थन करते हुए मनीष ने फिर दोहराया कि जो काम कांग्रेस और भाजपा बीते 65 साल में नहीं कर पाए वो उन्होंने 48 दिन में कर दिखाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में शीला दीक्षित से लेकर बाकी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुए भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों को निशाना पर लिया।

वहीं संजय सिंह ने कांग्रेस और भाजपा के साथ मुकेश अंबानी के साथ रिश्तों को लेकर फिर हमला बोला। कल केजरीवाल ने भी इस्तीफे की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि मुकेश अंबानी ही दस साल से यूपीए की दुकान चला रहे हैं।
विज्ञापन

खुलकर मैदान में आई आम आदमी पार्टी

पहले अपने फैसलों और मंत्रियों के आचरण के कारण लगातार अरव‌िंद केजरीवाल की सरकार व‌िपक्ष और मीड‌िया के न‌िशाने पर रही थी। अरव‌िंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पूरी तरह आगामी लोकसभा के ल‌िए चुनावी मैदान में नहीं आई थी।

केजरीवाल व‌िधानसभा चुनावों से पहले भी आंदोलनकारी की भूम‌िका में थे और लोकसभा से पहले भी अपने पद से इस्तीफा देने के बाद आंदोलनकारी की भूम‌िका में आ गए हैं।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं क‌ि आने वाले समय में केजरीवाल दोबारा नेताओं और कांग्रेस-भाजपा को लेकर बड़े खुलासे करेंगे।

आप की योजनाएं स‌िर्फ खुलासे तक सीम‌ित न होकर देश भर में घूम-घूमकर चुनाव प्रचार करेगी और देश की राजनीत‌ि के बड़े नेताओं के ख‌िलाफ अपने उम्मीदवार भी खड़ा करेगी।

'ब्लू फ‌िल्म देखने वाले हमें सीख न दें'

अरव‌िंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी खुलकर आगामी लोकसभा तैयार‌ियों में जुट गई है। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के कांग्रेस और भाजपा पर हमले भी तेज हो गए हैं।

आप के प्रमुख नेता संजय स‌िंह ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है क‌ि जो लोग व‌िधानसभा में ब्लू फ‌िल्म देखते हैं, वो हमें संव‌िधान और संवैधान‌िक तरीकों की दुहाई न दें तो बेहतर है।

संजय स‌िंह ने कहा क‌ि बीते द‌िनों में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों का असली चेहरा सामने आ गया है। संजय स‌‌िंह ने कहा क‌ि भ्रष्टाचार के ख‌िलाफ आप भारत की आख‌िरी उम्मीद है।
विज्ञापन

देश भर में चलेगा झाड़ू अभ‌ियान

लोकसभा की तैयार‌ियों की घोषणा करते हुए आप के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा क‌ि अब देश भर में झाडू यात्रा न‌िकाली जाएगी।

लोकसभा के ल‌िए नया नारा देते हुए मनीष ने कहा क‌ि अब झाड़ू चलाओ, बेइमान हटाओ अभ‌ियान को व्यापक स्तर पर देश भर में चलाया जाएगा। इसी अ‌भ‌ियान के तहत आप 23 फरवरी को हर‌ियाणा के रोहतक में बड़ी रैली आयोज‌ित करेगी।

ज‌िसमें लोकसभा चुनावों के ल‌िए हुंकार भरी जाएगी। हर‌ियाणा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी अपना चुनाव अभ‌ियान शुरू करने जा रही है।

आप उत्तर प्रदेश में 2 मार्च को रैली करेगी। उम्मीद लगाई जा रही है क‌ि उत्तर प्रदेश की रैली में आम आदमी पार्टी के न‌िशाने पर राहुल गांधी और यूपी से आने वाले बड़े नेता रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें