आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी कर दी है।
आप की इस सूची में उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और त्रिपुरा, मणिपुर और सिक्कम लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम है।
परमाणु विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ एस पी उदय कुमार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी संसदीय क्षेत्र से उतारा है। पार्टी ने आज 26 उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की जिनमें बिहार से छह उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।
राम विलास के विरोध में विनोद कुमार
इन्हें मिलाकर आप अभी तक 168 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने बिहार के नवादा से राजेन्द्र सिंह औरंगाबाद से रागिनी लता सिंह, गया से धनंजय पासवान, जमुई से विनोद कुमार दास, काराकाट से गुलाम कुंदनम और नालंदा से प्रणव प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा है।
पार्टी ने पंजाब के आनंदपुर साहिब से हिम्मत सिंह शेरगिल, राजस्थान के चित्तौरगढ़ से डॉ नरेन्द्र गुप्ता, उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद से राकेश यादव, रामपुर से सलमान अली खान, शहजहांपुर से रीता सिंह जाटव को, बांसगांव से राम निवास पासवान को तथा महाराष्ट्र के यावतमल से वसीम नरेश पी राठौर को उतारा है।
तमिलनाडु और मणिपुर के टिकट घोषित
तमिलनाडु के कोयम्बटूर से पी चन्द्रन, इरोड से के के कुमारसामी को, सलेम से सतीश कुमार, चेन्नई, मध्य से जी प्रभाकर, तिरूनवेली से जेसुराज एम पी, तिरूवेल्लूर से आर चक्रवर्ती राजगोपाल कृष्णन और तुतुक्कुडी से एम पुष्परायण को उतारा है।
त्रिपुरा-पूर्व से कर्ण बिजोय जमातिया, भीतरी मणिपुर से डॉ के एच इबोमचा सिंह, मिजोरम से लाल मंजुला, पुडुचेरी से रंगराजन वी और सिक्कम कौशल राय को उतारा है।