फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे राज्यों की समर्थक है आप: भूषण

Sun, 19 Jan 2014 12:02 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने कहा है कि उनकी पार्टी छोटे राज्यों का समर्थन करती है, क्योंकि वह सत्ता के विकेंद्रीकरण में भरोसा करती है।
विज्ञापन


भूषण ने यह भी कहा कि आप किसी भी राजनीतिक दल के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के खिलाफ है। हालांकि उन्होंने कहा कि समान सोच वाली पार्टियों जैसे आंध्र प्रदेश में पूर्व नौकरशाह जयप्रकाश नारायण की लोक सत्ता का आप के खेमे में स्वागत है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने किसी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है, लेकिन वे आप में विलय कर सकते हैं। इस बारे में चर्चा हुई है लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


यहां आप की प्रचार समिति कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे भूषण ने तेलंगाना के मसले पर कहा कि वे सत्ता के विकेंद्रीकरण का समर्थन करते हैं, इसलिए छोटे राज्यों का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन


केवल तेलंगाना के गठन से समाधान नहीं निकलेगा। गांव के स्तर तक अधिकारों के विकेंद्रीकरण की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें