फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश विस: 22 विधायक दो दिन के लिए निलंबित

Mon, 17 Jun 2013 08:59 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीआरएस, भाजपा और दो निर्दलीय सहित 22 विधायकों को तेलंगाना राज्य के गठन मुद्दे पर सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कारण आंध्र प्रदेश विधानसभा से दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


निलंबित किये गए विधायकों में 17 तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), तीन भाजपा और एक-एक इन पार्टियों से संबद्ध निर्दलीय विधायक हैं।

सोमवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही ये विधायक आसन के समक्ष बैठ गए और मांग करने लगे कि तेलंगाना क्षेत्र को राज्य बनाने संबंधी प्रस्ताव को सदन में पारित करवाया जाए।
विज्ञापन


हंगामे के कारण कुछ ही मिनटों में बैठक स्थगित कर दी गई और अध्यक्ष एन मनोहर ने गतिरोध दूर करने के लिए सदन के नेताओं की बैठक बुलाई।

तीन घंटे तक चली बैठक के बाद सदन की कार्यवाही फिर बहाल हुई लेकिन टीआरएस और भाजपा नेताओं ने फिर बैठक को बाधित करना शुरू कर दिया।

इसके बाद अध्यक्ष ने वित्त मंत्री से हंगामा कर रहे सदस्यों को निलंबित करने के लिए प्रस्ताव पेश करने को कहा।

इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। निलंबित विधायकों को सदन से हटाने के लिए मार्शल बुलाने पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें