फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी पार्टी में जाए बिना भ्रष्टाचार से लड़ेंगे आमिर

Sun, 25 Nov 2012 12:30 AM IST
जालंधर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान देश में भ्रष्टाचार को एक गंभीर बीमारी मानते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है। वे अन्ना हजारे या अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं जाएंगे और न ही किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बनेंगे लेकिन भ्रष्टाचार के लिए उठने वाले हर कदम का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


आमिर खान शनिवार को जालंधर में 30 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म तलाश की प्रमोशन के लिए आए हुए थे। आमिर ने कहा कि सत्यमेव जयते में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उठी आवाज को लोगों ने काफी पसंद किया है। इसलिए इसका दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया गया है। अब भी समाज में कई ऐसी कुरीतियां हैं, जिन्हें उजागर किया जाना है, इसलिए उनकी टीम की रिसर्च पूरी हो चुकी है। इस पर काम शुरू किया जा रहा है।

मुंबई में फेसबुक पर अपने कमेंट डालने वाली लड़कियों की गिरफ्तारी पर आमिर खान ने कहा कि कहने की आजादी पर पाबंदी की वे निंदा करते हैं। यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने मुंबई में फेसबुक घटनाक्रम पर मीडिया की खबरों को पढ़ा है, जिससे उन्हें दुख पहुंचा है। सत्यमेव जयते के जरिए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले आमिर से सवाल पूछा गया कि उनको डर नहीं लगता? इस पर उन्होंने कहा कि वे एक इंसान हैं। उनको भी डर लगता है।
विज्ञापन


सच्ची कहानी है तलाश
आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म तलाश के बारे में बताया कि इसका कुछ हिस्सा एक सच्ची कहानी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इससे इनकार किया कि बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड को लेकर इसकी स्टोरी तैयार की गई है। आमिर ने कहा कि फिल्म में अंडर वाटर सीन करने के लिए उनको तीन चार माह की ट्रेनिंग लेनी पड़ी। पानी के नीचे जाकर तैराकी का तजुर्बा लेना पड़ा। फिल्म में मुंबई की कई पुरानी रियल लोकेशन को इसलिए फिल्माया गया है क्योंकि प्रोड्यूसर रीमा चाहती थीं कि इसमें रियल सीन डालने से जान आ जाएगी। ऐसा हुआ भी है।

शाहरुख खान की कॉपी नहीं
जब तक है जान की प्रमोशन शाहरुख खान ने जालंधर से शुरू की थी और यह फिल्म बॉक्स आफिस पर सुपरहिट रही। आमिर खान भी अपनी फिल्म तलाश की प्रमोशन जालंधर में की है। क्या शाहरुख व आमिर खान में मुकाबला चल रहा है, इस पर उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। वे शाहरुख की कॉपी नहीं कर रहे हैं। जालंधर एक बड़ा सेंटर है, इसलिए वे यहां आए हैं। वे जयपुर, लखनऊ भी जा रहे हैं।

सभी एक्ट्रेस अच्छी लगती हैं
अपनी जिंदगी के सफर में किस हेरोइन के साथ काम करना अच्छा रहा, इस पर आमिर ने कहा कि वे आशिक मिजाज इंसान हैं। उनको हर एक्ट्रेस अच्छी लगती है। जितनी भी लड़कियों के साथ काम किया वे सभी उन्हें अच्छी लगी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें