फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर बोले,भारत मेरा प्यारा देश, मैं कहीं नहीं जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर विवाद के बाद अभिनेता आमिर खान ने सफाई दी है। आमिर खान ने कहा कि मेरा और मेरी पत्नी का देश छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। आमिर ने बयान जारी कर कहा कि मेरा और मेरी पत्नी का देश छोड़ने का न कोई इरादा है न था और न रहेगा।
विज्ञापन


आमिर खान ने अपने बयान में कहा हैं कि भारत मेरा देश है और मैं अपने देश से प्यार करता हूं। आमिर खान ने साफ किया कि जो कोई भी इस तरह की बात कर रहा है उसने मेरा इंटरव्यू नहीं देखा। इंटरव्यू के दौरान मैंने जो भी कहा मैं अब भी उस बात पर अटल हूं। उन्होंने कहा कि मेरे इंटरव्यू को गलत तरीके से लिया गया।

आमिर ने टैगोर की कविता से की प्रार्थना

आमिर ने अपने बयान में कहा ‌कि 'भारत मेरा देश है मैं अपने देश को बेइंतहा प्यार करता हूं और यही मेरी सरजमी है। मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व है।'

आमिर ने कहा कि 'मै अपने देश से प्यार करता हूं और इस बात के लिए मुझे किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है और न ही मुझे इस बात का किसी से सर्टिफिकेट चाहिए।'

वहीं उन्होंने समर्थन करने वालों का शुक्रिया अदा भी किया। आमिर ने अपने बयान के अंत में रविंद्रनाथ टैगोर की ‌निम्‍न कुछ पंक्तियां भी दोहराई और कहा कि ये कविता नहीं बल्कि प्रार्थना है।

जहां उड़ता फिरे मन बेखौफ
और सर हो शान से उठा हुआ
जहां इल्म हो सबके लिए बेरोक टोक
बिना शर्त रखा हुआ
जहां घर की चौखट से छोटी
सरहदों में न बंटा हुआ हो जहां
जहां सच से सराबोर हो हर बयां
जहां बाजुएं बिना थके लगी रहें
कुछ मुकम्मल तराशने
जहां सही सोच को धुंधला न पाएं
उदास मुर्दा रवायतें
जहां दिलो दिमाग तलाशें नए ख्याल
उन्हें अंजाम दें
ऐसी आजादी के जन्नत में ऐ खुदा
मेरे वतन की हो नई सुबह

रविंद्रनाथ टैगोर
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा

उधर बुधवार को कानपुर सत्र न्यायालय में आमिर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए परिवाद दायर किया गया है। मामले की सुनवाई एक दिसंबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को इं‌डियन एक्सप्रेस के विशेष कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि अस‌हिष्‍णुता के मसले पर उन्हें कई मौके पर चेताया जा चुका है। उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी किरण राव तो इस कदर डर गई थीं कि उन्होंने मुझे देश छोड़ने तक की सलाह दे दी थी।''

असहिष्‍णुता के मुद्दे पर साहित्यकारों और संस्कृतिकर्मियों द्वारा लौटाए जा रहे पुरस्कारों का भी उन्होंने समर्थन किया। हालांकि भाजपा आमिर के बयान पर बिफर गई। पार्टी नेताओं ने उनकी तीखी आलोचना की, सोशल मी‌डिया में भी उन्हें निशाना बनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें