क्या केंद्र सरकार आमिर खान को अतुल्य भारत के 'ब्रांड अंबेसडर' पद से हटा देगी? आमिर खान के असहिष्णुता के मसले पर बयान देने के बाद भाजपा नेता जिस प्रकार उनके खिलाफ हमलावर है, ये सवाल लाजिमी हो गया है।
आमिर खान यूपीए सरकार के जमाने से 'अतुल्य भारत' अभियान के ब्रांड अंबेसडर हैं। हालांकि सोमवार को जब इंडियन एक्सप्रेस के विशेष कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पिछले छह-आठ महीन में हालात खराब हुए और उनके पत्नी ने मुल्क छोड़ने तक की बात कह दी, उसके बाद से ही वो भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों के निशाने पर आ गए।
मंगलवार को हरियाणा सरकार के मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि आमिर 'अतुल्य भारत' अभियान के ब्रांड अंबेसडर बनने के योग्य ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ब्रांड अंबेसडर बनाना नहीं चाहिए, ये केवल कालबाजियों में माहिर हैं।