फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आम आदमी पार्टी’ होगा केजरीवाल की पार्टी का नाम

Fri, 23 Nov 2012 12:25 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की पार्टी का नाम ‘आम आदमी पार्टी’ हो सकता है। अगले सोमवार को घोषित होने वाली राजनीतिक पार्टी लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
विज्ञापन


टीम केजरीवाल की कोर कमेटी के एक प्रमुख सदस्य ने बताया कि ‘आम आदमी पार्टी’ का नाम चुनाव आयोग में पंजीकृत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित पार्टी में कांग्रेस और भाजपा की तरह अध्यक्ष पद नहीं होगा और न ही वामपंथी दलों की तरह इसमें महासचिव का पद होगा। पार्टी से जुड़े फैसले एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी करेगी और इसमें समन्वय स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय संयोजक का पद होगा।

प्रस्तावित पार्टी के नाम के संबंध में उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर यह नाम रखा जा रहा है ताकि आम आदमी को यह महसूस हो कि यही पार्टी सही मायने में उनकी नुमाइंदगी करती है। उन्होंने बताया कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन की ओर से कराये गये जनमत संग्रह में पहले ज्यादातर लोगों ने सुझाव दिया था कि पार्टी के नाम में स्वराज शब्द आना चाहिए, लेकिन बाद में यह सुझाव आया कि पार्टी के नाम में ऐसा कुछ होना चाहिए जिससे लगे कि यह आम आदमी की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें