फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुदा अंदाज में ऑफिस पहुंचे 'आप' के मंत्री

Tue, 31 Dec 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय में आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सोमवार को खुद को आम आदमी की तरह दिखने की कोशिश करते रहे। परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वीआईपी गेट की जगह मुख्य गेट से प्रवेश किया।
विज्ञापन


वहीं, महिला और बाल विकास मंत्री राखी बिरला ऑटो से सचिवालय पहुंची। इसके अलावा शिक्षा व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसौदिया अपनी पुरानी गाड़ी से सबसे पहले सचिवालय पहुंचने वालों में थे।

पढ़ें, अरविंद केजरीवाल ने 1 करोड़ देकर होश उड़ाए!

उन्होंने सचिवालय के सामने मौजूद आम लोगों से मुलाकात की। थोड़ी देर बाद सौरभ भारद्वाज सचिवालय पहुंचे और उन्होंने आम लोगों के लिए इस्तेमाल होने वाले दरवाजे का रुख किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम जनता की तरह से ही गेट नंबर-6 से सचिवालय जाते रहेंगे। इससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था और जनता को होने वाली असुविधा के बारे में जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली की महिला और बाल कल्याण मंत्री राखी बिरला ने भी गेट नंबर-6 से सचिवालय में प्रवेश करना बेहतर समझा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें