बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश्ा कुमार पर उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी ने जोरदार हमला किया है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा नीतीश्ा का मजाक उड़ाए जाने से नाराज होकर शकुनी चौधरी ने नीतीश से राजनीति छोड़ने की मांग की है।
गौरतलब है कि बिहार के उपचुनावों के लिए प्रचार पर निकले लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को भागलपुर में एक रैली दौरान कथित तौर पर नीतीश्ा कुमार का मजाक उड़ाया था।
बिहार के पूर्व मंत्री चौधरी ने लालू के बयान पर ऐतराज जताया और कहा कि नीतीश्ा को इस पर कार्यवाई करना चाहिए या फिर वो राजनीति छोड़ दें। गौरतलब है कि चौधरी के बेटे समर्थ चौधरी इस समय मांझी सरकार में मंत्री हैं।