फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले रवि ने एक महिला को किए 44 फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी डीके रवि ने मौत से पहले एक महिला आईएएस अधिकारी को एक घंटे में 44 बार फोन किया था। वह आईएएस अधिकारी 2009 में डीके रवि की बैचमेट रह चुकी हैं। डीके रवि की कॉल डिटेल की जांच में ये तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंदूरी दासारी रवि को अपनी ट्रेनिंग के दिनों से जानती थीं और मामले में उनसे भी पूछताछ की गई है। रोहिणी दक्षिणी कर्नाटक में तैनात हैं और उनके पति बिजेसमैन हैं। रवि ने मौत के दिन उन्हें एक घंटे में 44 बार फोन किया था। डीके रवि की आत्महत्या के मामले की जांच कर्नाटक सरकार ने सीआईडी को सौंपी है। हालांकि कर्नाटक के राजनीतिक दल और रवि के परिजन मांग कर रहे हैं कि मामले को सीबीआई को सौंपा जाए।

उल्लेखनीय है 35 साल के आईएएस अधिकारी का शव सोमवार को बंगलूरू में उनके घर में पंखे से लटका मिला था। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। डीके रवि ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की थी, उनकी मौत को उन कार्रवाइयों से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

रवि ने रोहणी को दिया था विवाह का प्रस्ताव

‌इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहिणी की उपलब्धियों के बारे में र‌वि अपने फेसबुक एकाउंट पर भी अक्सर लिखा करते थे। रवि की शादी के पहले से रोहिणी उनकी मित्र थीं। रवि का विवाह कांग्रेस नेता‌ हुनमंतरायप्पा की बेटी कुसुमा से चार साल पहले हुआ‌ था।

सूत्रों ने बताया कि रवि ने मरने से पहले रोहिणी को टेक्स्ट मैसैज भेजा था। वहीं, रोहिणी ने कहा है कि रवि ने उन्हें विवाह का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। हालांकि भाजपा और जनता दल सेक्यूलर ने कहा है कि महिला आईएएस अधिकारी के ज‌रिए कर्नाटक सरकार रवि की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है।

गुरुवार को डीके रवि की मौत के मामले का सीबीआई को सौंपने की मांग जोरशोर से उठी। संसद में भी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई, जिसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य सरकार सिफारिश करे को सीबीआई को जांच सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों को कहना, रवि की हुई थी हत्या

संसद में राजनाथा सिंह ने कहा कि सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार है। इसके पहले केंद्रीय कानून मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने कर्नाटक के भाजपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनसे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

कर्नाटक सरकार मौत की सीआईडी जांच करा रही है और वह सीबीआई जांच नहीं कराने के अपने फैसले पर अड़ी हुई हालांकि कर्नाटक विधानसभा में बृहस्पतिवार को भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी डीके रवि की रहस्यमय मौत को उनके परिजन आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार ने मांग न माने जाने की सूरत में आत्महत्या की भी धमकी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें