फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9918 करोड़ से निखरेगा यूपी का औद्योगिक स्वरूप

Sat, 01 Dec 2012 01:07 PM IST
संजय त्रिपाठी/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से घपलों-घोटालों के लिए चर्चा में रहा उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लि. (यूपीएसआईडीसी) प्रदेश को औद्योगिक विकास की राह पर दौड़ाने की तैयारी में है। इस सिलसिले में निगम ने बीते 6 माह में कुल 19 औद्योगिक परियोजनाओं को शुरू करने की रूपरेखा तैयार की है। इन सभी में कुल 9918 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इनमें निवेश करने वाली देशी-विदेशी कंपनियों के नाम शामिल हैं। सिर्फ कानपुर के हिस्से चार प्रमुख परियोजनाएं आएंगी।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी अफसरों द्वारा औद्योगिक विकास से संबंधित योजनाएं तैयार करने के लिए बीते महीनों में कई प्रमुख औद्योगिक समूहों से बातचीत की गई। भूमि अधिग्रहण को लेकर सख्त हुए कानून को देखते हुए वर्तमान औद्योगिक क्षेत्रों का प्रचार-प्रसार नए तरीके से किया गया। उद्यमियों को यहां उद्योग लगाने की संभावनाओं और मुनाफों की गणित समझाई गई।

आखिरकार कुल 19 प्रमुख परियोजनाओं का खाका तैयार हुआ। इनमें कानपुर समेत तीन शहरों में बनने वाला मेगा लेदर क्लस्टर, दिबियापुर में प्लास्टिक सिटी, जगदीशपुर में पेपर मिल, बरगढ़ में पावर प्रोजेक्ट, कानपुर और बनारस में अमूल के दूध डेयरी प्लांट, फतेहपुर में टेक्सटाइल पार्क आदि प्रोजेक्ट प्रमुख हैं। इन प्रोजेक्ट की स्थापना से बड़ी संख्या में रोजगार पनपेंगे। साथ ही बड़ी संख्या में सहयोगी इकाइयां भी पनपेंगी।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक मनोज सिंह का कहना है कि नई परियोजनाओं की स्थापना अगले दो से तीन वर्षों में हो जाएगी। इनसे न केवल राजस्व लाभ होगा, बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार के मौके भी मिलेंगे। इन परियोजनाओं के लिए संबंधित कंपनियों के साथ भूखंड आवंटन व अन्य नियम-शर्तें तय हो चुकी हैं।   
विज्ञापन


प्रमुख प्रोजेक्ट और संभावित निवेश
- कानपुर, संडीला, आगरा में मेगा लेदर क्लस्टर में 1630 करोड़ का निवेश
- जगदीशपुर में हिंदुस्तान पेपर मिल की स्थापना से 3250 करोड़ का निवेश
- बांदा के बरगढ़ में में पावर प्रोजेक्ट की स्थापना से 3000 करोड़ का निवेश
- औरैया के दिबियापुर में प्लास्टिक सिटी की स्थापना से 250 करोड़ का निवेश
- जगदीशपुर में मेगा फूड पार्क की स्थापना से लगभग 250 करोड़ का निवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें