फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया, ये हैं नरेंद्र मोदी के 9 मंसूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया सप्ताह की शुरुआत कर दी है। सप्ताह के दौरान भारत में डिजिटल क्रांति को लेकर पूरा मंसूबा जारी किया जाएगा। साथ ही बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी भूमिका को लेकर ऐलान सकती हैं।
विज्ञापन


डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का सबसे अहम उद्देश्य तकनीक के माध्यम से आम लोगों का जीवन सरल करना है। डिजिटल इंडिया सप्ताह में सरकार की अहम योजनाओं से संबंधित मोबाइल ऐप भी जारी किए जाएंगे। पीआईबी ने ट्विटर पर डिजिटल इंडिया कार्यक्रम किन नौ क्षेत्रों पर ख़ास ध्यान दिया जाएगा।

ये हैं...
1:- ब्रॉडबैंड हाइवे - सड़क हाइवे की तर्ज़ पर ब्रॉडबैंड हाइवे से शहरों को जोड़ा जाएगा।

2:- सभी नागरिकों की टेलीफ़ोन सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित की जाएगी।

3:- सार्वजनिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम जिसके तहत इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

4:- ई-गवर्नेंस - इसके अंतर्गत तकनीक के माध्यम से शासन प्रशासन में सुधार लाया जाएगा।

5:- ई-क्रांति - इसके तहत विभिन्न सेवाओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप में लोगों को मुहैया कराया जाएगा।

6:- इंफ़ोर्मेशन फ़ॉर ऑल यानी सभी को जानकारियाँ मुहैया कराई जाएंगी।

7:- इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन - सरकार का लक्ष्य भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए कल-पुर्जों के आयात को शून्य करना है।

8:- आईटी फ़ॉर जॉब्स यानी सूचना प्राद्योगिकी के ज़रिए अधिक नौकरियां पैदा की जाएंगी।

9:- अर्ली हार्वेस्ट प्रोग्राम - इसका संबंध स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की हाज़िरी से है।
विज्ञापन

लोगों में शंका

हालांकि सरकार के इन मंसूबों को जारी किए जाने के बाद काफ़ी लोगों ने शंकाए प्रकट की हैं। विक्रम सक्सेना ने ट्वीट किया, 'इससे किसानों को कैसे मदद मिलेगी? क्या वो डिजिटल इंडिया का मतलब भी समझते हैं?'

अनुपम साराफ़ ने ट्वीट किया, 'क्या ज़बरदस्त शुरुआत है, इंटरनेट को बर्बाद करके अच्छी शुरुआत की है।' वहीं शंभू भारती ने लिखा है, 'अब बनेगा भारत महान।'

वहीं सुबोध प्रभु ने कहा, 'लेकिन बीएसएनएल ने तो मुझे लैंडलाइन और इंटरनेट देने से इनकार कर दिया है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें