मदर्स डे की पूर्व संध्या पर तमिलनाडु में दरिंदगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां 41 साल के एक व्यक्ति ने 80 साल की एक विधवा महिला से बलात्कार किया।
आरोपी ने महिला के गुप्तांगों को चोट भी पहुंचाई। महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है।
पुलिस के अनुसार महिला अपने घर में अकेली रहती थी। बलात्कार का आरोपी पलानीवेल एक सब्जी विक्रेता है, जिसे पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को आधी रात में पलानीवेल महिला के दरवाजे पर आया और महिला से पानी मांगा। महिला ने पानी देने से इंकार कर दिया तो वह जबरदस्ती घर में घुस आया और कथित तौर पर महिला से बलात्कार किया।
आरोपी ने महिला के गुप्तांगों को चोट भी पहुंचाई। पलानीवेल की दो पत्नियां और चार बच्चे हैं।
पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।