कानून की पढ़ाई कर रही नेपाल की छात्रा के साथ बंगलूरू विश्वविद्यालय के कैंपस में कथित रूप से हुए गैंग रेप मामले में पुलिस अब तक 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें वह लोग भी शामिल हैं, जिनका आपराधिक बैकग्राउंड रहा है।
दो दिन पहले नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी की 21 वर्षीय छात्रा के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे अभी तक मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं मिली है।