पंजाब रेजिमेंट के शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प कुमार की पत्नी प्रिया कुमारी के लिए वह पल बेहद भावुक और कमजोर कर देने वाला रहा जब उनकी 8 साल की बेटी सारा ने अपने शहीद पिता की चिता को आग दी।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार रांची में हुए संकल्प कुमार के दाह संस्कार के वक्त प्रिया बिलख पड़ीं उन्होंने कहा कि, ' यह नहीं हो सकता, उनके लिए यहां पहुंचने का यह वक्त नहीं था'।
संकल्प कुमार शुक्रवार को कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए फिदायीन हमले में शहीद हो गए।