फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कैंसर पीड़ित 7 साल की महक बनी मुंबई की इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण मुंबई के भोईवाड़ा पुलिस थाने का नजारा शुक्रवार को बदला-बदला सा नजर आया। प्रतापगढ़ से मुंबई आई सात साल की एक बच्ची महक सिंह पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में कुर्सी पर विराजमान थी और सभी पुलिसवाले उसे सैल्यूट मार रहे थे।
विज्ञापन


महक जब पुलिस थाने पहुंची तो उसकी आवभगत में समूचा पुलिस थाना जुट गया था। नन्हीं सी महक ने अपनी मनमोहक मुस्कान के साथ पूरे पुलिस थाने को महका दिया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की महक सिंह हड्डी के कैंसर की बीमारी से पीड़ित है।

मुंबई के टाटा मेमोरियल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसने अस्पताल के डॉक्टरों को बताया कि वह बड़ी होकर पुलिस अधिकारी बनना चाहती है। इसके बाद डॉक्टरों ने यह जानकारी ए विश फाउंडेशन को दी।
विज्ञापन


(सभी फोटो: साभार- इंडियन एक्सप्रेस)
विज्ञापन

मासूम की आवाभगत में जुटा पूरा थाना

एनजीओ ने बच्ची की यह ख्वाईश मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई तो पुलिस अधिकारियों ने भी महक की तमन्ना पूरी करने का फैसला किया। महक की इच्छा पूरी करने के लिए उसे एक दिन के लिए भोईवाड़ा पुलिस थाने का इंचार्ज बनाया गया।

इस थाने में तैनात पुलिसवालों ने एक-एक कर इस बच्ची को अपने केस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्ची के पिता विनय सिंह अजीब एहसास से घिरे थे। इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले सिंह अपनी नौकरी छोड़कर बच्ची का इलाज करा रहे हैं।

पहले उन्होंने महक को इलाहाबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया था। उसके बाद बच्ची को टाटा मेमोरियल अस्पताल में लेकर आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उसका बोन कैंसर दिन प्रतिदिन उसकी हड्डियों को गला रहा है। बच्ची के पिता विनय सिंह ने बताया कि टीके की वजह से बच्ची की बांईं भुजा में इंफेक्शन हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें