फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर मतदान आज

Thu, 14 Feb 2013 12:09 AM IST
अगरतला/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर के त्रिपुरा राज्य में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती लेफ्ट पार्टी का वर्चस्व तोड़ने की है, जो पिछले चार विधानसभा चुनावों से जीत हासिल करती आ रही है।
विज्ञापन


राज्य में बृहस्पतिवार को 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे। इसी के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 60 सीटों के लिए कुल 249 उम्मीदवार अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री माणिक सरकार, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुदीप रॉय बर्मन और नेशनल पार्टी ऑफ त्रिपुरा के अध्यक्ष बिजॉय हरंखवाल जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं।

लेफ्ट की निगाहें लगातार पांचवीं बार जीत हासिल कर इतिहास रचने पर होंगी जबकि कांग्रेस उसका वर्चस्व तोड़ना चाहेगी। इन दोनों पार्टियों के बीच ही असली मुकाबला होना तय है। लेफ्ट गठबंधन में सबसे मजबूत माकपा ने 56 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि उसके सहयोगी दल आरएसपी ने दो और भाकपा ने एक सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने 48 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। उसकी सहयोगी पार्टी आईएनपीटी ने 11 ओर नेशनल कांफ्रेंस ने एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है। इस बार चुनावी मैदान में 14 महिलाएं हैं जबकि 2008 के विधानसभा में 18 महिलाएं चुनावी समर में उतरी थीं। राज्य में 23 लाख 52 हजार 505 वोटरों में से 11 लाख 64 हजार 656 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें