फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटला हाउस एनकाउंटर: अभी भी फरार हैं 6 आरोपी

Fri, 26 Jul 2013 06:41 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बटला हाउस एनकाउंटर मामले में कोर्ट ने जहां शहजाद अहमद को पुलिस अधिकारी मोहन चंद शर्मा की हत्या का दोषी ठहराया गया है, वहीं इस मामले में 6 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


बटला हाउस एनकाउंटर केस में आजमगढ़ के बिलारीगंज स्थित नासिरपुर निवासी आरिज खान उर्फ जुनैद, कोतवाली के असदउल्ला अख्तर उर्फ हड्डी उर्फ डैनियल, निजामाबाद के मोहम्मद साजिद उर्फ बड़ा साजिद, निजामाबाद के ही डॉ. शहनवाज आलम, आजमगढ़ के वकास उर्फ अहमद और साहब के किला के मिर्जा शादाब बेग अभी भी वांछित हैं।

पुलिस अभी तक इन आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। सितंबर, 2008 को दिल्ली के जामिया नगर इलाके में स्थित बटला हाउस में इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान कई वीरता पदक जीत चुके दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए तथा हेड कांस्टेबल बलवान सिंह घायल हो गए थे।

इस मामले में आरोपी शहजाद अहमद को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने गुरुवार को पुलिस इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या का दोषी ठहराया था। शहजाद को इस मामले में 29 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें