फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से फिर हिला उत्तर भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर से भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार को करीब 11 बजकर 50 मिनट पर ये भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है जो पिछले महीने आए को आए भूकंप के झटकों से कुछ ही कम था। फिलहाल अभी तक किसी तरह से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


भारत के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी ये झटके महसूस किए गए। भारत में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर में भी इसके झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की निगरानी करने वाली एक संस्था सीएसईएम-ईएमएससी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश की पहाड़ियों में स्थित था जो जमीन में करीब 100 किमी नीचे था जो पेशावर के उत्तर में करीब 278 किमी और तजाकिस्तान के खोरूग के दक्षिण में 109 किमी की दूर पर स्थित है।

गौरतलब है कि इससे पहले 27 अक्टूबर को अफगानिस्तान के हिंदुकुश की पहाड़ियों में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था जिसने अफगानिस्ता के अलावा पाकिस्तान में भी जनकर तबाही मचाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

घाटी में भी असर

भूकंप की वजह से जन्मू कश्मीर के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली में भी कई जगहों पर लोग अपने मकानों और ऑफिसों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

पिछले महीने आए भूकंप ने पाकिस्तान में जमकर तबाही मचाई थी। झटकों की वजह से 150 से भी ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं भारत के उत्तरी भाग में भी झटकों के बाद डर का माहौल बना हुआ है। आधी रात को भूकंप आने की वजह से जम्मू कश्मीर में तो लोग अपने घरों से बाहर आ गए लेकिन हांड कंपाने वाली ठंड की वजह से वह ज्यादा देर बाहर नहीं रह सकते।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को नेपाल में जबरदस्त भूकंप आया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उसके बाद से लगातार भूकंपों के आने का सिलसिला जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें