फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के पांच स्टेशन खोले गए, पांच अब भी बंद

Sun, 30 Dec 2012 02:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रविवार को पांच स्टेशन दोपहर बाद खोल दिए लेकिन अन्य पांच स्टेशनों के दरवाजे अब भी बंद रखे गए हैं।
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रवक्ता ने आज बताया कि प्रगति मैदान, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों को दोपहर बाद एक बजकर 10 मिनट पर खोल दिया गया।
विज्ञापन

 
प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय, रेसकोर्स, जोर बाग और खान मार्केट स्टेशनों को अब भी बंद रखा गया है।

गौरतलब है कि नृशंस सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पैरामेडिकल छात्रा की सिंगापुर में हुई मौत के बाद प्रदर्शनकारियों के इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में पहुंचने की आशंका के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के इन दस स्टेशनों को कल भी बंद रखा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें