फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के लिए खतरा बन रही आपः सर्वे

Thu, 09 Jan 2014 01:52 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के बड़े शहरों में हुए एक सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी 2014 के चुनावों में बड़ी लहर पैदा करेगी। हालांकि नरेंद्र मोदी को लोग पीएम उम्मीदवार के तौर पर वरीयता देते हैं लेकिन केजरीवाल राहुल से काफी आगे हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया और इप्सोस ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद में एक सर्वे कराया है जिसके मुताबिक 44 प्रतिशत लोगों का मानना है कि वे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को वोट करेंगे।

हालांकि 27 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे उम्मीदवार देखकर वोट करेंगे। इन बातों से ये पक्का है कि आम आदमी पार्टी देश में एक बड़ी ताकत बन कर उभर सकती है। समाज के हर वर्ग के लोग काफी तेजी के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम के लिए मोदी पहली पसंद

सर्वे के मुताबिक पीएम उम्मीदवार के तौर पर लोग मोदी को सबसे बेहतर मानते हैं। 58 फीसदी लोग मोदी के पक्ष में हैं जबकि 25 प्रतिशत केजरीवाल के साथ और मात्र 14 प्रतिशत लोग राहुल गांधी के पक्ष में हैं।

मोदी के शहर अहमदाबाद में भी 31 प्रतिशत लोग केजरीवाल को पीएम के पद पर देखना चाहते हैं। चेन्नई और मुंबई की जनता केजरीवाल को मोदी से बेहतर पीएम उम्मीदवार मानती है।

ऐसे में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए ये सोचने वाली बात होगी क्योंकि बीजेपी उनको काफी पहले ही पीएम उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट कर चुकी है। शहरी जनता उनको काफी पसंद करती थी और सोशल मीडिया में भी मोदी छाए हुए थे, लेकिन अब हालात पहले जैसे नहीं रहे।

'अलग पार्टी है AAP'

50 प्रतिशत जनता का मानना है कि AAP बाकी पार्टियों से अलग है और वो ऐसी ही रहेगी। 24 प्रतिशत लोग मानते हैं कि AAP के कारण बाकी पार्टियों को भी राजनीति करने का अंदाज बदलना होगा। 26 प्रतिशत लोगों का मानना है कि फिलहाल तो AAP एक अलग तरह की पार्टी है लेकिन देखना ये होगा कि कितने दिन ये इसी तरह रहेगी।

44 प्रतिशत लोगों का मानना है कि AAP भ्रष्टाचार से निबटने में सक्षम रहेगी जबकि 29 प्रतिशत का मानना है कि ये पार्टी भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

साफ है कि जनता के दिलों में ये बात घर करती जा रही है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार से निबटेगी, साथ ही एक नई तरह की राजनीति जन्म लेगी जो आम आदमी की बात करेगी।

राहुल से ज्यादा लोकप्रिय केजरीवाल

देश के बड़े शहरों में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता राहुल गांधी से ज्यादा है। पीएम उम्मीदवार के तौर पर भी केजरीवाल, राहुल से ज्यादा लोकप्रिय हैं वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी राहुल पीछे हैं।

केजरीवाल ने तेजी के साथ अपने प्रशंसकों की तादाद तो बढ़ाई है लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या वे इस ग्राफ को बरकरार रख पाते हैं?

अरविंद केजरीवाल युवाओं के बीच भी राहुल गांधी से ज्यादा लोकप्रिय हैं। दो शहरों में तो वो मोदी से भी आगे हैं ऐसे में ये मान लिया जाना चाहिए कि शहरी जनता केजरीवाल के पक्ष में झुक रही है।
विज्ञापन

AAP को मिलेगा बहुमत?

सर्वे के मुताबिक एक तिहाई लोगों का मानना है कि आम आदमी पार्टी 26 से 50 के बीच सीटें जीत सकती है। 26 प्रतिशत लोगों का मानना है कि AAP 51 से 100 सीटें जीत सकती है।

11 प्रतिशत लोगों को लगता से कि ये पार्टी 100 से भी अधिक सीट जीत सकती है जबकि पांच प्रतिशत को तो ये लगता है कि पार्टी को बहुमत मिल सकता है।

इससे साफ है कि तीन चौथाई लोगों का मानना है कि 2014 में आम आदमी पार्टी किसी अन्य पार्टी की तुलना में ज्यादा सीटें जीतेगी। लोगों का भरोसा पार्टी पर बढ़ रहा है और अब ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि पार्टी इस भरोसे को वोटों में बदल पाती है या नहीं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें