फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 करोड़ राशन कार्ड हो जाएंगे एक्सपायर

Tue, 06 Nov 2012 01:10 AM IST
मुरादाबाद/पुनीत शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में चार करोड़ राशन कार्ड ‘एक्सपायर’ हो रहे हैं। इसी साल 31 दिसंबर को इनका एक्सटेंशन पीरियड खत्म होने जा रहा है। वर्ष 2005 में जारी किए गए ये कार्ड दिसंबर 2010 तक ही वैध थे, लेकिन छह-छह माह की अवधि बढ़ाकर दो साल खींच दिए गए। अब इन कार्डों में एक महीने के राशन की एंट्री को भी जगह नहीं बची है। लिहाजा सप्लाई डिपार्टमेंट ने शासन को रिपोर्ट भेजकर नए कार्ड तैयार कराने की सिफारिश कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय कार्ड हैं। अगर इन तीनों कैटेगिरी के कार्ड को जोड़ा जाए तो कुल संख्या 4,41,16,447 है। इनमें 65,88,413 बीपीएल कार्ड हैं और अंत्योदय हैं 40,96,359। जबकि एपीएल कार्ड सबसे ज्यादा 3,34,31,675 हैं।

राशन प्रणाली की नियमावली के मुताबिक इन सभी राशन कार्डों की समयावधि 31 दिसंबर 2010 को पूरी हो गई थी, पर एक्सटेंशन पीरियड पर यह 2012 आ गया है। उपायुक्त खाद्य दिनेश कुमार मिश्रा के मुताबिक अब इन राशन कार्डों पर बिलकुल जगह नहीं बची है। डीलर इन कार्डों पर राशन की एंट्री नहीं कर पाएंगे। हालांकि बीच में  मुख्यालय से कहा गया था कि एक पन्ना कार्ड में जोड़ दिया जाए, इसपर कुछ जगहों पर तो पन्ना जोड़ा भी गया लेकिन अगले महीने ही इन कार्डों की अवधि पूरी होने के नाते ज्यादातर आनाकानी कर गए।
विज्ञापन


अफसरों का यह भी कहना है कि हो सकता है सरकार फिर एक्सटेंशन दे लेकिन अब कार्ड में जगह नहीं बची है। अकेले मुरादाबाद जिले में 79,074 कार्ड हैं और इनमें से अधिकांश भर गए हैं। इन्हें डीलर राशन देने में आनाकानी करने लगे हैं। इस प्रकार की शिकायतें अफसरों तक गूंज रही हैं। बताया जाता है कि पीडीएफ प्रणाली में सरकार मास्टर कार्ड लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि इसमें अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें