फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात ने यूपी को सौंपे 4 एशियाई शेर

Fri, 20 Dec 2013 07:50 AM IST
एजेंसी/वडोदरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई शेरों की दो जोड़ी (दो नर व दो मादा) को बृहस्पतिवार को गुजरात के शक्करबाग चिड़ियाघर से उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित चिड़ियाघर में भेजा गया है। इन चारों शेरों को चिड़ियाघरों के बीच चलने वाले एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत भेजा गया है।
विज्ञापन


शक्करबाग में अधीक्षक वीजे राणा ने बताया कि यूपी की 10 सदस्यीय टीम को जूनागढ़ चिड़ियाघर में इन चारों शेरों को सौंपा गया। इन दोनों जोड़ियों को अगले कुछ दिन तक लखनऊ के चिड़ियाघर में ही रखा जाएगा।

बाद में अगले साल इन्हें इटावा में जल्द शुरू होने वाले लायन सफारी पार्क के प्रजनन केंद्र में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले यूपी ने हैदराबाद और राजकोट चिड़ियाघर से भी एशियाई शेरों की दो जोड़ियों को हासिल किया था।
विज्ञापन


इसमें से एक जोड़ी लखनऊ के चिड़ियाघर में है जबकि दूसरा कानपुर चिड़ियाघर में है। उधर, इटावा लायन सफारी की तैयारियां भी अंतिम स्तर पर पहुंच गई हैं। राणा ने सफारी के निदेशक गुरमीत सिंह के हवाले से यह जानकारी दी।

पिछले महीने पार्क में घास और पेड़ लगाने का काम पूरा हो गया था। उन्होंने कहा कि सफारी के तैयार हो जाने के बाद यूपी सरकार इसे पर्यटकों के लिए खोल देगी।

यूपी में अपने तरह का प्रोजेक्ट
देश में यह अपनी तरह का दूसरा प्रोजेक्ट होगा, इससे पहले गुजरात में विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ यह पहले से ही खोला जा चुका है।

इटावा-ग्वालियर नेशनल हाइवे के पास स्थित इस प्रोजेक्ट को 2007 में मायावती सरकार के कार्यकाल के दौरान बंद कर दिया गया था। मगर पिछले साल मार्च में सपा सरकार ने इसे फिर से शुरू कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें