फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान ने 4 साथियों को गोलियों से भूना

Tue, 25 Dec 2012 11:00 AM IST
रायपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के एक जवान ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। दंतेवाड़ा जिले में एक सिपाही ने मंगलवार को अपने सोते हुए साथी जवानों पर गोली चला दी। घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन


दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र खरे ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर अरनपुर गांव स्थित (सीआरपीएफ) शिविर में 111वीं बटालियन एफ कंपनी के जवान दीप कुमार तिवारी (30) ने पांच जवानों को गोली मार दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है।

नरेंद्र के मुताबिक सोमवार रात करीब सवा 12 बजे सीआरपीएफ के जवान भोजन के बाद अपने बैरक में सो रहे थे और दीप कुमार बाहर टहल रहा था। अचानक दीप कुमार ने पास में ही सो रहे अन्य जवानों पर अपने सर्विस रायफल से गोली चला दी। इस घटना में तीन जवानों की घटनास्थाल पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बैरक में अचानक गोलीबारी की आवाज सुनकर अन्य जवान सोते से उठे और उन्होंने दीप को पकड़ लिया। अधिकारी और कैंप में मौजूद चिकित्सक भी वहां पहुंचे गए। इसके बाद दो घायल जवानों को जगदलपुर रवाना किया गया जिसमें एक की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक जवान को जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित अरनपुर क्षेत्र में सीआरपीएफ की 111वीं बटालियन की दो कंपनियां एफ और डी कंपनी तैनात है। हमलावर जवान एफ कंपनी का है। खरे ने कहा कि पूछताछ में आरोपी दीप कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। रात में जब सारे जवान सो रहे थे तब उसकी मानसिक हालत बिगड़ी और उसने गोली चला दी। पुलिस ने दीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें