पुराने और बेकार कानूनों को खत्म करने के लिए कानून मंत्रालय संसद के शीत सत्र में नया विधेयक लाएगी, ताकि बेकार हो चुके 323 कानूनों को निरस्त किया जा सके।
हालांकि, मंत्रालय की योजना हैं कि अप्रासंगिक हो चुके 700 एप्रोप्रिएशन अधिनियम को निरस्त किया जाए, जो मौजूदा समय किसी काम के नहीं हैं।
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संसद में हालांकि 32 संशोधन अधिनियम और चार सैद्धांतिक अधिनियम को निरस्त करने के संबंध में संसद में विधेयक लंबित है। अब हमारी योजना है कि ऐसे ही 287 अधिनियमों को निरस्त करने के लिए एक और विधेयक लाया जाए।