देश की अति महत्वपूर्ण हवाई वितरण अनुसंधान विकास एवं स्थापना (एडीआरडीई) आगरा ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। अतिदुर्गम स्थान लेह में वायुसेना के पायलटों ने 4,400 मीटर की ऊंचाई से 16 टन वजनी बीएमपी टैंक को सफलतापूर्वक पैराड्रॉप किया है।
सशस्त्र सेनाओं के सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद अब एचडीएस-16 टी प्रणाली (अति विशिष्ट पैराशूट) सेना में शामिल होने को तैयार है। हैवी ड्राप सिस्टम पर पिछले कई सालों से काम करते हुए वैज्ञानिकों ने ऐसी पैराशूट प्रणाली तैयार की है, जिसके जरिए भारतीय सेना भारी रसद और प्रणालियों को कहीं भी उतार सकती है।
पिछले माह राजस्थान में इतनी ही ऊंचाई से एक सफल परीक्षण किया गया था। इसमें यह सिद्ध हुआ कि ऊंचे इलाके में भी टैंक को पैराड्राप किया जा सकता है।