फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2जी नीलामी: कंपनियों की बेरुखी से सरकार को झटका

Wed, 14 Nov 2012 10:47 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी का पहला दिन सरकार के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। पहले दिन कंपनियों ने दिल्ली, कर्नाटक, मुंबई और राजस्थान के लिए कोई बोली नहीं लगाई। सोमवार को सरकार को स्पेक्ट्रम के लिए पांचवें राउंड तक 9,400 करोड़ रुपये की बोली मिली। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में लाइसेंस लेने में कंपनियों ने ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन


सरकार की 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के जरिए 40 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। पहले दिन की मांग को देखते हुए सरकार के लिए तय लक्ष्य पूरा करना काफी मुश्किल होगा। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को लगी बोली में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी सर्किल को छोड़कर सभी सर्किल में सरकार की ओर से तय बेस प्राइस पर ही कंपनियों ने बोली लगाई है। देश में कुल 22 सर्किल हैं, किसी भी कंपनी ने पूरे देश के लिए बोली नहीं लगाई है।

2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के तहत केवल पांच कंपनियों ने जीएसएम सेवाओं के लिए बोली लगाई है। भारती एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, वीडियोकॉन और टेलीनॉर बोली में भाग ले रही हैं। जबकि सीडीएमए के लिए कोई भी कंपनी बोली में भाग नहीं ले रही है। नीलामी के लिए सरकार ने 176 ब्लॉक के लिए बोली खोली है। जिसमें से 18 सर्किल के लिए केवल 98 ब्लॉक में कंपनियों ने रुचि दिखाई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से 2जी स्पेक्ट्रम के साल 2008 में जारी 122 लाइसेंस निरस्त किए जाने के बाद केंद्र सरकार यह नीलामी करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें