फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बाप रे! ऐसी जगह छिपा रखा था 10 करोड़ का सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में चेन्नई के अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने करोड़ों का सोना बरामद किया था।
विज्ञापन


ये सोना एक पार्सल में छिपाकर रखा गया था। अधिकारियों ने पार्सल से करीब 27 किलोग्राम सोना बरामद किया। बरामद सोने की कीमत अनुमानित 10 करोड बताई जा रही है। अभी तक की सामने आईं वारदातों में ये सबसे बड़ी सोने की बरामदगी है।

कार्गो व‌िमान के जर‌िए हो रही थी तस्करी

डीआरआई के सूत्रों ने यहां बताया कि हांगकांग से एक निजी कार्गो विमान के जरिये यहां भेजे गए मोबाइल उपकरणों का पार्सल छुडाने कोई भी नहीं पहुंचा। पार्सल को खोले जाने पर अधिकारियों ने उसमें मोबाइल फोनों के भीतर छिपाकर सोना रखा पाया।

अधिकारियों ने पार्सल भेजने और इसे पाने वाले व्यक्ति के बारे में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मलाशय में छ‌िपाया था सोना

एक द‌िन पहले ही एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने अवैध्‍ा रूप से बाहर से सोना लाने के लिए ऐसी जगह छुपाया कि सबके-सब हैरत में पड़ गए।

इस शख्स ने अवैध रूप से लाया गया सोना अपने मलाशय में छुपा लिया था। टीएनएन के मुताबिक ‌त्रिची एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से 1 किलो सोना मिला है। सोना उसने अपने मलाशय में छुपा रखा था।

व्यक्ति का नाम मुत्‍थुकुमार.एस है। एक सप्ताह के अंदर सोने की तस्करी का यह पांचवां केस सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने 15 किलो सोने की वसूली अभी तक कर ली है। इस मामले अधिकतर रमनाथापुरम जिले के लोग शामिल हैं।

सोने की छड़ों के साथ क‌िया था गिरफ्तार

एक द‌िन पहले भी चेन्नई के हवाई अड्डे से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सिंगापुर से आने वाली जेट एयरवेज की उड़ान से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। ग‌िरफ्तार व्यक्त‌ि के पास से दो सोने की छड़ें बरामद की।

कस्टम विभाग मे बताया था क‌ि सराबुदीन के पास से दो सोने की छडें बरामद की गई वह पर्यटन वीजा पर सिंगापुर गया था।

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब सराबुदीन को संदिग्ध हालत में टहलते हुये देखा तो उसे बुलाया। अध‌िकार‌ियों ने गौर क‌िया क‌ि वह चलने के दौरान अपने पैर ठीक से नहीं रख पा रहा है।
विज्ञापन

दक्ष‌िण में बढ़ रहीं हैं सोने की तस्करी

जब अधिकारियों ने उसके जूते की नजदीक से जांच की तो पाया कि वह उसने जूते और मौजे के बीच में सोने की छड़ें छिपा रखी हैं। वहीं दूसरी तरफ केरल के कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजस्व विभाग के अधिकारियों ने आज एक सवारी के पास से दो किलो सोना बरामद की।

सूत्रों ने बताया कि कन्नूर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति के पास से सोना बरामद किया गया। उसे जेल भेज दिया गया।

लगातार सोने की तस्करी की मामले जो सामने आ रहे हैं वह ज्यादातर दक्ष‌िण भारत के हैं। बड़ी तादात में तस्कर व‌िदेशों से अवैध तरीके से सोना ला रहे हैं। अध‌िकार‌ियों की सतर्कता के कारण लगातार तस्कर पकड़े जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें