बीएसएफ की ओर से भारत पाक सीमा के पास स्थित भारतीय चौकी राजाताल के नजदीक से 26 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है।
हेरोइन पाक ब्रांड की हाई डेंस्टी वाली है। यह एक किलो की पैकिंग के 26 पैकेट में सील बरामद की गई है। अंतराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 130 करोड़ रुपये है।
इसके साथ एक अन्य पैकेट में एक मोबाइल फोन और एक पाकिस्तानी सिम भी बरामद किया गया है।
पत्रकाराें से बातचीत में बीएसएफ डीआईजी एमएफ फारूकी नेबताया कि बीएसएफ की गश्त पार्टी रात्रि के समय कंटीली तार के पास गश्त कर रही थी।
इसी दौरान बीएसएफ के जवानों को कंटीली तार के पार से कुछ घुसपैठियों की आवाजें सुनाई दी। बीएसएफ के जवानों की ओर से तस्करों पर गोलियां भी चलाई गई।
इसी दौरान तस्कर भागने में सफल हो गए। लेकिन कंटीली तार के नीचे से एक पाईप फेंक गए। इसमेें 26 पैकेट हेरोइन थी।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने इस साल सीमांत इलाकों से 257.871 किलोग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है।