फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कर्ज माफी योजना में 230 करोड़ की गड़बड़ी

Wed, 28 Aug 2013 12:03 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीए सरकार ने माना है कि किसानों की कर्ज माफी योजना में करोड़ों की गड़बड़ी हुई है और अब तक 230 करोड़ रुपये की गड़बड़ी साबित भी हो चुकी है।
विज्ञापन


मंगलवार को राज्यसभा में वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि इतनी बड़ी योजना के क्रियान्वयन में ऐसी गड़बड़ियां हो जाती हैं।

राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान चिदंबरम ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद कई एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। किसी को यह नहीं समझना चाहिए कि इस मामले के दोषियों को बचाया जा रहा है।
विज्ञापन


चिदंबरम के मुताबिक हालांकि यह गड़बड़ी बहुत छोटी है, लेकिन इस गलती में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चिदंबरम ने जानकारी दी कि 2008 में लागू किसान कर्ज माफी की इस योजना में 52,269.86 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इससे देश भर के 3.73 करोड़ किसानों को लाभ हुआ।
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि कैग ने इन गड़बड़ियों की ओर ध्यान आकर्षित किया था।

इस आधार पर नाबार्ड और रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी संबंधित संस्थाओं से इसकी जांच करने को कहा। चिदंबरम के मुताबिक नाबार्ड और आरबीआई अपने स्तर पर भी इस मामले की जांच कर रही है।

किसानों की कर्ज माफी की इस योजना को यूपीए-1 का वह चुनावी पांसा समझा जाता है, जिसने 2009 के चुनाव में उसका बेड़ा पार लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें