फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में ठंड से एक दिन में 21 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल में ठंड के कहर के चलते शुक्रवार रात से शनिवार तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में वाराणसी में एक पाकिस्तानी समेत नौ तथा गाजीपुर के तीन लोग शामिल है। इसके अलावा ठंड के कारण मऊ, भदोही और मिर्जापुर में दो-दो तथा जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया में एक-एक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कराची सौदाबाद मलीर कालोनी निवासी रिटायर्ड कस्टम अफसर नूर मोहम्मद खां (82) अपनी पत्नी कैसर जहां (77) के साथ रामनगर क्षेत्र के मछरहट्टा मोहल्ला स्थित अपनी ससुराल बसीर खां के यहां आए थे।

ससुराल वालों ने बताया कि ठंड की वजह से दोनों की तबीयत शुक्रवार की रात में खराब हो गई। दोनों को निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां नूर मोहम्मद की मौत हो गई, जबकि कैसर जहां का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर अभिसूचना विभाग के अफसर एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों बारह दिन पहले भारत आए थे। लोहता क्षेत्र के बखरिया में श्यामलाल (42) की मौत हो गई। उनके परिवार वालों का कहना हैं कि शुक्रवार की रात में खाना खाकर सोए अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ठंड का कहर बुजुर्गों पर भी जारी

ठंड का कहर बुजुर्गों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। जमुना साव गांव निवासी जमुना (70), खोचवा गांव में इनरा देवी (50), खरगूपुर निवासी शीतल (60) एवं भाऊपुर में अमरावती देवी (55) तथा कैथौली गांव में सुखदेयी देवी (58), जमापुर में रामजी पटेल (40) और नहिया गांव की गुदना देवी (60) की भी ठंड से मौत हो चुकी है।

गाजीपुर के सरहुला गांव में हरेराम (30), हमीदपुर में मनझरिया देवी (70), लहुआर गांव में मुनीब (70) की ठंड लगने से मौत हो गई। जौनपुर के चांदपुर गांव में जोखूराम खरवार की पत्नी फूल कुमारी (45) की शनिवार को सुबह 6 बजे ठंड लगने से मौत हो गई, बलिया में मीनापुर निवासिनी जूनियर हाई स्कूल की रसोइया रामसखी देवी (40), आजमगढ़ के धनारबांध में चिंता देवी (47), मऊ में लाखीपुर में मिश्री चौहान (55) तथा मधुबन क्षेत्र के दूधनाथ (40) की ठंड लगने से मौत हो गई।

भदोही के मददेवा पीपर गांव में कामता प्रसाद तिवारी (72), जाठी गड़ौली में रमाशंकर तिवारी (58) एवं मिर्जापुर के जमालपुर के बरवामिल्की गांव के रामकेत एवं जिगना थाना क्षेत्र के बिलौरा गांव के रामरक्षा बिंद की ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें