भारत सरकार ऐसे दो हजार लोगों की सूची बना रही है जिनकी जांच अमेरिका के हवाई अड्डों पर नहीं की जाएगी। इस सूची में अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल है। यह फैसला दोनों देशों के ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम के अंतर्गत किया गया है।
2000 लोगों की सूची में बॉलीवुड, राजनीति और उद्योग जैसे समाज के मुख्य हिस्से शामिल हैं। ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वह प्रक्रिया है जिसके तहत यूस कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन पूर्व अनुमोदित कम जोखिम वाले यात्रियों को हवाई अड्डों पर यात्रा के दौरान तुरंत क्लियरेंस मिल जाएगी। इस प्रोग्राम में एंट्री पाना इतना आसान नहीं है। जिन भी लोगों ने इस प्रक्रिया के तहत पूर्व में कड़ी जांच से गुजरना होगा।
इसमें आवेदन देने वालों को साक्षात्कार के रास्ते से भी गुजरना होगा। मौजूदा समय में अमेरिका में नीदरलैंड, पनामा, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, पेरू, मेक्सिको और कनाडा ही वीआईपी ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम का हिस्सा हैं।बताते चलें कि कई भारतीयों को सुरक्षा जांच के दौरान अमेरिका में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।