गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के नाम पर 200 चाय स्टॉल खोलने की योजना बनाई गई है।
दक्षिण भारत के तमिलनाडु में युवाओं के एक संगठन नमो पेरावई(नमो आंदोलन) ने पूरे तमिलनाडु में 200 चाय के स्टॉल खोलने की योजना बनाई है।
इस अभियान के संयोजक प्रवीन श्रीनिवासन ने पत्रकारों को बताया कि इरोड जिले के चित्तूर में एक चाय के स्टॉल को पहले ही खोल दिया गया है।
जल्द ही सात और टी स्टॉल नरेंद्र मोदी के नाम पर खोल दिए जाएंगे।
इसके अलावा मोदी को लेकर एक नमो गीथम नाम से एक म्यूजिकल सीडी को भी रविवार को जारी किया जाएगा।
यह संगठन पूरे तमिलनाडु के दूरवर्ती इलाकों में जाकर लोगों को यह भी बताएगा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की क्या जरूरत है।
प्रवीन श्रीनिवासन ने बताया कि इस संगठन में इंजीनियर, बिजनेसमैन और आम आदमी सब शामिल हैं।