फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक भारद्वाज की हत्या के लिए 2 करोड़ की सुपारी!

Tue, 02 Apr 2013 11:46 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता और अरबपति कारोबारी दीपक भारद्वाज की हत्या के लिए करीब 50 लाख रुपए की सुपारी पुरुषोत्तम राणा को दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि 50 लाख रुपए हत्या के बाद देना तय हुआ था। हालांकि टीवी चैनलों का दावा है कि दीपक भाराद्वाज की हत्या के लिए 2 करोड़ रुपए की सुपारी दी गई थी।

सुपारी देने के पीछे स्वामी जी (बाबा) का नाम सामने आ रहा है। दिल्ली की दक्षिण जिला डीसीपी छाया शर्मा ने बताया कि भारद्वाज की हत्या के मास्टरमाइंड के बारे में दो से तीन लाइनें मिली हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों द्वारा बताए गए नामों की जांच कर रही है। इसके बाद ही सुपारी देने वाले का नाम सामने आएगा।

पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि पकड़े गए आरोपी बार-बार बयान बदल रहे हैं।

पुलिस परिजनों को भी संदेह से देख रही है। पुलिस ने दिल्ली स्थित नरेला निवासी राकेश मलिक नामक एक पूर्व पायलट को भी हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि सुपारी दिलवाने के लिए उसने मध्यस्थता की थी। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम राणा को एडवांस के तौर पर कुछ भी नहीं दिया गया था।

पुरुषोत्तम राणा ने बताया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपनी फिगो कार को बेच दिया था और उससे मिले पैसे से राकेश को स्कोडा खरीदवाई थी।

स्वामी जी की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें दबिश देने के लिए देर रात बाहरी दिल्ली और हरियाणा रवाना हो गई थीं।

सोमवार को गिरफ्तार किए गए शूटरों ने खुलासा किया है कि हत्या करने के बाद वे गुड़गांव गए, जहां से वे बाहरी दिल्ली जाना चाहते थे, मगर झज्जर चले गए। यहां से वे चरखी दादरी पहुंचे।
विज्ञापन


यहां इन्होंने फोन कर राकेश को बुलाया और उसे स्कोडा कार वापस दे दी। वारदात के दौरान गाड़ी चलाने वाले चालक अमित ने कहा है कि उसे गाड़ी चलाने के लिए करीब डेढ़ हजार रुपए दिए गए थे।

उसे यह पता नहीं था कि पुरुषोत्तम और सुनील हत्या को अंजाम देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें